ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

परिवहन विभाग ने चलाया स्कूल वाहनों के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान

जनपद नैनीताल में 154 वाहनों के चालान एवं 10 वाहन सीज

हल्द्वानी। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित स्कूल बसों के साथ-साथ ऐसे सभी वाहन जिनमें स्कूल के बच्चे परिवहन करते हैं।

जैसे- टैक्सी / मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान संचालित करते हुये जनपद नैनीताल, में दिनांक 20 जुलाई 2024 को विशेष चैकिंग अभियान में स्कूल बसों एवं अन्य सम्बंधित वाहनों सहित 154 वाहनों के चालान किये गये तथा 10 वाहनों को सीज किया गया।

जानकारी देते हुए आर टी ओ नंदकिशोर ने बताया कि बिना फिटनेस 4 वाहन, बिना टैक्स 13 वाहन, बिना परमिट 08 वाहन, ओवरलोडिंग में 19, बिना बीमा 06, बिना सीट बेल्ट 23, बिना डीएल 10, बिना अग्निशमन यंत्र के 06, बिना प्रदूषण 07 वाहनों के चालान किये गये।

इसके अतिरिक्त 105 अन्य अभियोगों में वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निरन्तर स्कूल सम्बंधी वाहनों की सघन चैकिंग करने एवं नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। 

भियान में परिवहन विभाग के 01 एआरटीओ, 02 परिवहन कर अधिकारी तथा 04 बाईक स्क्वायड के उप निरीक्षक सम्मिलित थे।

यह भी पढ़ें :  मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बने ठोस एक्शन प्लान, वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी

You missed

error: Content is protected !!