ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिमागी संतुलन खोती युवा पीढ़ी, रुपयों के खातिर बाप का किया कत्ल

दो सगी बहनों ने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट

अल्मोड़ा। दो सगी बहनों ने प्रेमी के खातिर दरांती और डंडों से प्रहार कर अपने पिता को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में प्रेमी के खातिर दो बेटियों ने दरांती और डंडों से प्रहार कर अपने पिता को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना अल्मोड़ा के लमगड़ा थाने से 30 किमी दूर भागादेवली गांव की है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय सुंदर लाल पुत्र दुर्गाराम आईटीबीपी से कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह रहने के लिए गांव आ गए, जबकि उनकी बड़ी बेटी डिंपल, बेटा रितिक और छोटी नाबालिग बेटी देहरादून में पिता के सरकारी क्वाटर मे रहते थे।

बीते 28 दिसम्बर को दोनों बेटियां, बेटा और बड़ी बेटी का प्रेमी हर्षवर्धन पुत्र प्रसादी लाल निवासी संगम विहार दिल्ली गांव पहुंचे। शुक्रवार शाम चारों ने मृतक के भाई को परिवार सहित मारपीट कर घर से भगा दिया। कुछ ही देर में घर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। सूचना प्रधान पति, ग्राम प्रहरी को दी गई।

मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सुंदर लाल का शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी बेटी का प्रेमी से अफेयर चल रहा था। पिता को ये बात मंजूर नहीं थी। इसी के लिए बेटी ने पिता को ही ठिकाने लगाने का फुल प्रूफ प्लान तैयार करवाया था।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों ने उन्हें दबोचकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि भागादेवली गांव में सेवानिवृत्त आईटीबीपी जवान की हत्या हुई है। हत्या का आरोप मृतक की दो बेटियों, एक बेटे और बड़ी बेटी के प्रेमी पर लगा है। मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, प्रेमी ने की हत्या; शव को ठिकाने लगाया और लाखों रुपये लेकर फरार
error: Content is protected !!