ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.34 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK06V-2398) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बाइक के वाइजर में काले रंग की पन्नी में छिपाकर रखी गई 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे। इसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे, जबकि बाकी अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 213/2026 के तहत धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
विजय नेगी (22), निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर।
मोहम्मद आलम (25), निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर।
बरामदगी:
7.34 ग्राम अवैध स्मैक
मोटरसाइकिल संख्या UK06V-2398

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, 'बारह महीने बारह रोजगार योजना' शुरू

You missed

error: Content is protected !!