ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खनस्यू थाने की पुलिस कर्मियों की पिटाई से पीड़ित मनमोहन के बार-बार कपड़े उतरवा कर मित्र पुलिस कर रही है अपमानित 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि उक्त पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने यह  मारपीट की होती उन्हें भी इतने दिन का समय दिया जाता और उक्त पुलिसकर्मी के भी कपड़े उतरवाये जाते

ग्रामीणों का कहना है कि नैनीताल पुलिस में तैनात ऐसी मानसिक रोगी और मानसिक विकृति के पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके ऊपर की जाए कार्यवाही 

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में खनस्यू निवासी मनमोहन शर्मा के साथ मारपीट के मामले पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार ग्रामीण जनता हल्द्वानी एस एस पी कार्यालय में पहुंचे।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद मीणा का फोन एल आई निरीक्षक उप्रेती जी के पास आया उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एक बार करने का आग्रह किया जिसे ग्रामीण जनता ने स्वीकार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खनसयू थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद यादव एवं कंबोज वहां से हटा दिया गया है।

जिस ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन टालते हुए जांच अधिकारी एस पी क्राइम का दो धंटे घेराव किया गया  एस पी ने बताया कल तक वे जांच सौंप देंगे।

कारवाई करने का अधिकार उच्च अधिकारियों को है बार उत्तेजित हो रहे ग्रामीण कई बार तीखी बहस हुई।

अंत निर्णय लिया गया कि कल शाम तक मुकदमा तीनों पुलिसवाले पर दर्ज नही किया जाता तो 26/9/24 को उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी क्योंकि पुलिस प्रशासन मनमोहन शर्मा के कपड़े दिखाने के नाम पर मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।

एक तो मरने तक मारा अबं कपड़े उतारवा कर न्याया मांगा जा रहा है इससे बड़ा कष्ट कुछ नहीं हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 11 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!