ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक किराए के कमरे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि तीन हिंदू युवतियां तीन मुस्लिम युवकों के साथ रह रही थीं। संगठन ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक छात्र बताए जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश व हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि युवतियां उत्तराखंड की निवासी हैं और पढ़ाई कर रही हैं। बजरंग दल का आरोप है कि युवतियों के परिजनों ने उन्हें शिक्षा के लिए देहरादून भेजा था, लेकिन वे युवकों के साथ लिव-इन में रह रही थीं।
संगठन के कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि युवकों के मोबाइल फोन से युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

इसके अलावा कमरे से अलग-अलग ब्रांड के कंडोम, सेक्स टॉय, कथित सेक्स बूस्टर, नशीले पदार्थ और शराब मिलने का भी दावा किया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया कि युवतियों पर हिजाब और बुर्का पहनने का दबाव बनाया जाता था। हालांकि इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बजरंग दल ने पीजी और किराए के मकानों के सत्यापन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए मकान मालिकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!