ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तनलालकुआँ में टस्कर हाथी का कहर: 72 घंटे में तीसरी मौत, महिला को पटक-पटक कर मार डाला
खबर शेयर करे -

कार सवार तीन हमलावरों ने होटल कारोबारी राहुल डागर (32) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर की हत्या 

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी में कार सवार तीन हमलावरों ने होटल कारोबारी राहुल डागर (32) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल का भतीजा आशीष डागर (24) पैर में गोली लगने से घायल है। घटनास्थल पर मौजूद राहुल के बहनोई ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर भाग गए।

परिजनों ने कारोबारी के साझेदारों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि राहुल भतीजे आशीष निवासी गांव सिकरोड रविवार की रात करीब 10 बजे एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी तीन से चार हमलावर कार में सवार होकर वहां पहुंच गए।

अचानक पिस्टल से राहुल डागर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली राहुल के सीने पर बाईं ओर जा लगी और पेट से होती हुई शरीर में फंस गई। दूसरी गोली राहुल के भतीजे के पैर में जा धंसी।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने शोर मचाया तो कार सवार पिस्टल लहराते हुए भाग गए। घायलों को तत्काल संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

आशीष को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने नंदग्राम थाने में दो भाइयों मनीष चौधरी, नागेंद्र चौधरी और रितेश बिंदल और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि राहुल डागर और आशीष डागर हल्द्वानी में मनीष चौधरी, उसके भाई नागेंद्र चौधरी निवासी रिचमंड सोसायटी साहिबाबाद और रितेश बिंदल निवासी गार्डेन सिटी के साथ मिलकर शिवा पैलेस के नाम से होटल चलाते हैं।

होटल के बिल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। गोली लगने से राहुल की मौत हो गई है। पैर में गोली लगने से आशीष घायल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भदौरी गांव में वन्यजीव हमले से मौत की पुष्टि, पुलिस जांच में आपराधिक साजिश से इनकार

You missed

error: Content is protected !!