ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के 525 पदों और लोनिवि के सहायक शोध अधिकारी के एक पद पर विज्ञप्ति जारी की है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता के विषयवार रिक्त 525 पदों पर भती होगी।
लोनिवि के तहत सहायक शोध अधिकारी के रिक्त एक पद पर 23 जुलाई को विज्ञापन जारी किया जाएगा। बताया कि प्रवक्ता के रिक्त पदों पर अभ्यर्थी अंतिम तिथि 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र कर सकेंगे।

नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 12 अगस्त निर्धारित की गई है।

बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन और परिवर्तन करने के लिए अभ्यर्थियों को 18 अगस्त से 27 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। आयोग की ओर से 23 जुलाई को जारी होने वाले विज्ञापन में अभ्यर्थी समस्त शर्तों और निर्देशों का अवलोकन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग तेज, किसान मंच का समर्थन; 24 जुलाई को देहरादून में होगी 'नर्सिंग महापंचायत'

You missed

error: Content is protected !!