ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की बैठक श्री राम सेवक सभा में आयोजित की गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की एक बैठक पूर्व शाखा अध्यक्ष श्री अमर सिंह की अध्यक्षता में श्री राम सेवक सभा में संपन्न हुई ।

जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं संघ की प्रांतीय एवं मंडली कार्यकारिणी के पदाधिकारियो का फूल माला पहनकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ज्ञात हो संघ की प्रांतीय एवं मंडली कार्यकारिणी ने दिनांक 20 म ई2025 से संपूर्ण उत्तराखंड में कर्मचारियों के जागरूकता के लिए एक मुहिम चलाई है।

जिसमें कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु शाखा स्तर पर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की है साथ ही साथ कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए आगामी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी शाखा अध्यक्ष विजय कुमार शाह शाखा सचिव किशन सिंह बेस्ट कोषाध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश शर्मा श्री विशन सिंह रौतेला श्री पीतांबर पाठक सहित कई अन्य सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांग में उनका संगठन उनका पूर्ण सहयोग करेगा आज की बैठक के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार रहे बिंदु संख्या एक कांटेक्ट कर्मचारियों को माह में 30 दिन का वेतन दिया जाए।

बिंदु संख्या दो विभाग में समान कार्य हेतु समान वेतन का शासनादेश लागू किया जाए बिंदु संख्या तीन कर्मचारियों को प्रति माह वेतन दिया जाए।

उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि यदि समस्त कर्मचारी एकजुट हो तो समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा।

प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को आगामी आंदोलन में तन मन धन से साथ देना होगा फिर मंजिल चाहे कितनी ही दूर क्यों ना हो हम मंजिल पा कर ही रहेंगे ।

सभा का संचालन शाखा सचिव  दयाल कांडपाल ने किया सभा में विजय कुमार शाह,दीवान सिंह बिष्ट, अर्जुन कुमार ,पुरन राम ,रंजीत ,पदम सिंह ,गिरीश अस्वाल, दयाल गोसाई, सुधीर कुमार, शिवम कुमार ,कमल सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह, नरेश कुमार, मनोज कुमार ,सोनू ,देव सिंह, दीवान राणा जगदीश सिंह ठठोला कर्मचारी, उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मोटरसाइकिल और कार की टक्कर, युवक की मौत
error: Content is protected !!