ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भवाली /रामगढ़। शिक्षक अभिभावक संघ का गठन राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में किया गया ।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष  ललिता ,उपाध्यक्ष  राम सिंह कुंवर और मंत्री  बालम सिंह रावत ,उप मंत्री  प्रेम शंकर ,कोषाध्यक्ष प्रेमा देवी, नामित सदस्य  रीता जोशी,  दुर्गा देवी , दीपा शाह चुने गए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ माया शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

वंदे मातरम कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और तल्ला रामगढ़ बाजार में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया और राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर संध्या गडकोटी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ड्रग मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी, तल्ला रामगढ़ बाजार में विशाल रैली ,ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ

ड्रग मुक्त शपथ का आयोजन किया गया।

 छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए आवाह्न किया गया ।कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी जी ने रैली को रवाना किया और छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ निर्मला रावत, डॉ निमा पन्त, डॉक्टर हरेश राम,  कविंद्र प्रसाद,  हिमांशु बिष्ट , दीप्ति,  कमलेश,  कुंदन नाथ गोस्वामी , गणेश सिंह बिष्ट  प्रेम भारती ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

छात्र-छात्राओं में कमल, गौरव ,प्रियांशु ,सूरज ,अमित ,सारांश, निशा ,ललिता ,रोशनी, ममता, दिव्या ,यमुना ,संध्या ,तनुजा ,नित्या, गरिमा ,अपर्णा सहित समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा की ग्राम सभा टांडा का बड़ा फैसला: होली में शराब पीने-पिलाने पर पूरी तरह पाबंदी
error: Content is protected !!