ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक की ग्राम सभा टांडा में इस वर्ष होली पर्व को लेकर एक अहम और सराहनीय निर्णय लिया गया है। ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब गांव में होली का पर्व बिना शराब के मनाया जाएगा।

इस निर्णय का उद्देश्य गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आपसी सौहार्द को मजबूत करना और सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं को सकारात्मक दिशा देना है।

ग्रामीणों ने कहा कि होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व पर शराब के सेवन से अक्सर विवाद, लड़ाई-झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे रोकने और गांव के युवाओं व बच्चों को सही संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ग्रामवासियों का मानना है कि शराब से दूर रहकर त्योहार मनाने से सामाजिक समरसता बढ़ेगी और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस निर्णय के बावजूद होली के दौरान शराब पीते या पिलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; 5 साल के बेटे के बयान से खुला मामला

You missed

error: Content is protected !!