ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सतर्कता विभाग ने  ₹30,000 की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक को किया गिरफ्तार 

उत्तराखंड : कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर स्थित उनके आवास से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता के अनुसार, जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी।

सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को गिरफ्तार किया।

आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है।निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विजलेन्स की इस कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

 

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!