ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 ग्रामसभा ऐना पार के ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान।

अनुसूचित बस्ती का है मामला, रोड नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। रानीखेत तहसील के ग्राम सभा ऐना (ऐनापार तोक) के समस्त ग्रामवासियो ने सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के माध्यम से मुख्यमन्त्री को भेजा ज्ञापन।

बता दे कि जिला अल्मोड़ा, तहसील रानीखेत, विकास खण्ड द्वाराहाट के ग्राम सभा ऐना (ऐनापार तोक) में अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं। आजादी के 75 वर्ष हो चुके हैं। यह ग्राम सभा आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है।

आज के आधुनिक युग में सिलेण्डर आदि सामान ग्रामवासी सिर पर ढोकर ले जाते हैं। वही गांव में 80 वर्ष से ऊपर के लगभग 30 महिला व पुरुष रहते हैं। पूरे तोक की आबादी लगभग 300 है। गर्भवती महिला या बुजुर्गों को बिमार होने पर मुख्य सड़क तक डोली में ले जाना पड़ता है।

गांव से सड़क की दूरी 3 किमी० है। वही गांव से जूनियर हाईस्कूल 4 किमी० और इण्टर कॉलेज लगभग 8 किमी० की दूरी पर होने के कारण बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने वाले में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क नहीं होने की स्थिति मे करीब 30 परिवार गांव छोड़ चुके हैं और यही सिलसिला प्रतिवर्ष जारी है।

वही ग्रामीणो ने बताया कि उत्तराखण्ड बनने से अब तक हमें विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों से सिर्फ आश्वासन ही मिला। वर्ष 2021 के अन्त में विधायक निधि से तोक के लिए 01 किमी0 रोड खोदी गयी, तत्पश्चात उसमें काम नहीं हो पाया। जिसका ग्रामवासियों को कोई भी लाभ नहीं मिल पाया।

ग्रामीणो ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमन्त्री से निवेदन किया है कि गांव की परिस्थिति को देखते हुए अतिशीघ्र ग्राम ऐना (ऐनापार तोक) को मुख्य सड़क से जोड़ा जाय। जिससे हमारा गांव भी विकास के मुख्य धारा से जुड़ सके।

इस अवसर पर प्रेमा देवी, चम्पा देवी, रुपा देवी, सपना, विमला देवी, भगवती देवी, प्रिया देवी, गंगा देवी, लछीमा देवी,आशा देवी, हीरा देवी, भावना देवी, आनन्दी देवी, लीला देवी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें :  हाईवे पर जोरदार भिड़ंत: स्कॉर्पियो और SUV-700 टकराईं, सात लोग जख्मी

You missed

error: Content is protected !!