ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नशे के खिलाफ रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 64.47 ग्राम चरस व 25.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (एसएसपी) के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) के मार्गदर्शन, सुमित पांडे (क्षेत्राधिकारी रामनगर) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 13 फरवरी 2026 को नई बस्ती गुलरघट्टी धोबी घाट, कोतवाली रामनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दीपक कश्यप उर्फ काली पुत्र स्वर्गीय राम चन्द्र कश्यप, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी रामनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 64.47 ग्राम चरस तथा 25.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इस संबंध में कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 39/2026, धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पांच दिन पहले लापता महिला का शव गधेरे से बरामद

You missed

error: Content is protected !!