ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  हल्द्वानी में जमीन फर्जीवाडे बढ़ रहे हैं पहाड़ के लोग हल्द्वानी में जमीन खरीदने को लेकर ठगे जा रहे हैं ताजा मामला हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से सामने आया है जहां भीमताल विधानसभा के ओखलाकांडा क्षेत्र के रहने वाले लगभग 20 लोगों के साथ करोड़ों का फर्जीवाड़ा हुआ है।

इस मामले की शिकायत के लिए खुद भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा पीड़ितों के साथ DIG ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा के लोगों द्वारा गौलापार में जमीन खरीदी गई लगभग 20 लोगों द्वारा एक करोड़ 57 लख रुपए में दीपांशु बेलवाल नाम के युवक से भूमि ली।

रजिस्ट्री के बाद जब दाखिल खारिज किए जाने की बात सामने आई तो तब पता चला कि उक्त व्यक्ति के पास भूमिका रखवा ही नहीं है, तब लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ।

जिसके बाद वह विधायक के पास पहुंचे और विधायक उनको लेकर डीआईजी कुमाऊ योगेंद्र सिंह रावत के पास आए और उन्होंने सभी पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वहीं डीआईजी कुमाऊं डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उनको शिकायत मिली है उसके आधार पर जो भी वैधानिक कानूनी कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जरूरत पड़ने पर बेटे-बहू को संपत्ति से बेदखल कर सकता है ट्रिब्यूनल

You missed

error: Content is protected !!