ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामदभवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालुहल्द्वानी : बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्साहल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी गोरापड़ाव में 18 दिन से NHAI के खिलाफ धरने पर ग्रामीण, नहीं है कोई सुनने वाला

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। गोरापड़ाव के पास हरिपुर पूर्णानंद गांव के लोग पिछले 18 दिनों से NHAI के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है की 2012 में जब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का निर्माण शुरू हो रहा था।

तब उन्हें बताया गया था की हरिपूर्ण पूर्णानंद गांव के सामने ROB यानी ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, लेकिन उसकी लेंथ 220 मी रहेगी।

ग्रामीणों का कहना है की 2024 में जब ROB बनाया जा रहा है तो उसकी लेंथ 800 मीटर तक पहुंच गई है जिससे कि दोनों तरफ के गांव जल भराव की चपेट में आ गए हैं।

लोगों के रास्ते बंद हो गए हैं और हल्की सी बरसात में पूरे इलाके में घरों में और फसलों में पानी भर जाता है। लिहाजा ग्रामीण पिछले 18 दिनों से व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

ग्रामीणों की मांग के बाद जहां स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे तो वहीं कुमाऊं कमिश्नर ने भी निरीक्षण किया लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों को केवल आश्वासन भी मिला है।

यह भी पढ़ें :  अपराधियों पर कसे शिकंजा, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं: आईजी निवेदिता कुकरेती

You missed

error: Content is protected !!