ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मौसम ने करवट बदली नैनीताल वासियो क़ो बर्फबारी का इंतजार  

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी में मौसम ने करवट बदल ली है मौसम के करवट बदलने से एक बार नगर में बर्फबारी की उम्मीद जगी है पिछले वर्ष भी नगर में बर्फबारी नहीं हुई थी इस वर्ष भी नगर में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है।

बुधवार की रात्रि नगर में बारिश हुई जिसके बाद नगर में ठंड भी बढ़ गई। गुरुवार की सुबह पूरा नगर कोहरे के आगोश में था तथा पूरे नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी लोगों ने ठंड दूर करने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया।

इधर मौसम के खराब होने से नगर में कभी भी बर्फबारी हो सकती है पिछले वर्ष भी नगर में बर्फबारी नहीं हुई थी हर वर्ष यहां बर्फबारी देखने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं लेकिन बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी उदास हैं।

बर्फबारी होने से नगर मैं पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ेगी तथा पर्यटन से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी भी चल सकेगी।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा ब्लॉक की डालकन्या में निशुल्क पौधा वितरण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
error: Content is protected !!