ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सोमवार को उत्‍तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भूस्खलन की वजह प्रदेश 64 सड़क ठप, 5 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम 4 अगस्‍त 2025: उत्तराखंड में आज देहरादून सहित 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पांचो जिलों में तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।
वहीं मंगलवार को भी देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश होने की चेतावनी है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। देहरादून में धूप के साथ बादलों की आंख मिचौली चल रही है। धूप निकलने से जहां एकदम तेज गर्मी का एहसास होता है तो वहीं बारिश पड़ने से गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल रही है। हालांकि उमस भरी गर्मी ने अभी भी परेशान किया हुआ है।

इन दिनों प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर हो रहे हैं। रविवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी होती रही, फिर भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।

देहरादून का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। दिन के समय तेज बारिश के एक-दो दौर हुए और रात के समय भी लगातार बारिश होती रही। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादल मंडरा रहे हैं और गरज- चमक के साथ बौछारें भी पड़ी हैं।

जब चार धाम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शेष जनपदों में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। वहीं मंगलवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश की वजह से 64 सड़कों पर आवाजाही रुकी

उत्तराखंड में बारिश बाद पहाड़ों का मलबा गिरने के बाद प्रदेश की लगभग 64 सड़के बंद है, इनमें से 52 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं. इन सड़कों के बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक 13 सड़के बंद है।

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

इसी तरह टिहरी की 5, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 11- 11 सड़के बंद है. इसी तरह पौड़ी में दो और नैनीताल में चार सड़के बंद हैं. देहरादून और चमोली में साथ-साथ सड़के बागेश्वर में तीन और अल्मोड़ा जिले में एक सड़क मलबा आने से बंद हुई है।

फिलहाल इन सभी सड़कों को खोलने का प्रयास स्थानीय प्रशासन कर रहा है. मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानियां बढ़ रही है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एक बार फिर से उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है. आपको उत्तराखंड बिगड़े मौसम का असर प्रदेश में जारी चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है. बारिश की वजह से कई बार यात्रा रोकी भी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल हाईवे पर खौफनाक हादसा: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना मौत का कारण, किशोर की दर्दनाक मौत
error: Content is protected !!