ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में मई महीने में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी के बजाय ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव आया है।

मौसम विभाग ने 8 मई तक प्रदेश के पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

जानकारों के मुताबिक इस बार मई की शुरुआत में मौसम ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 29 अप्रैल से लगातार बदले मौसम के कारण प्रदेश में 74 साल बाद मई के शुरुआती सप्ताह में इतनी जोरदार बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।

बारिश और ओलावृष्टि का असर जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें :  “जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”

You missed

error: Content is protected !!