ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। प्रेमिका के साथ घूमने नैनीताल पहुंचे युवक के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पत्नी की शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बीते वर्ष दिसंबर माह में गाजियाबाद निवासी युवक अपनी प्रेमिका के साथ नैनीताल घूमने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पत्नी और उसके स्वजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।

घटना के बाद बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ था। पत्नी ने आरोप लगाया था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी।

गाजियाबाद निवासी प्रीति शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 29 दिसंबर को अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। बाजार में खाना खाने जाते समय उसने अपने पति को एक महिला सहकर्मी के साथ कार में जाते हुए देखा। जब उसने कार रोकने की कोशिश की तो पति ने कार से टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने तुरंत चौकी में मौजूद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला एसएसपी कार्यालय पहुंचने के बाद अब घटना के करीब एक माह बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर गाजियाबाद निवासी अभिषेक कौशिक और उन्नाव निवासी शालिनी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशन

You missed

error: Content is protected !!