ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के नैनीझील में मानसिक रूप से कमजोर महिला ने नैनी झील में मारी कूद,  नाव चालको ने बचाया

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  निकटवर्ती नैना गांव की रहने वाली एक महिला ने नौकायान के दौरान नैनीझील में छलांग लगा दी।

महिला के छलांग लगाते ही नाव चालक ने ततपरता दिखाते हुए महिला को झील में डूबने से बचा कर बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया।

सूचना के बाद मौके पर पहुँची नैना देवी मंदिर के पास महिला ने पुलिस कर्मियों के सामने जमकर हंगामा किया।

   मल्लीताल पुलिस महिला को कोतवाली ले आई जहां महिला से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

     महिला को बचाने वाले नाव चंदन आगरी ने बताया कि महिला ने तल्लीताल बोट स्टैंड से नाव का टिकट लेकर नौकायान के लिए निकली थी जैसे ही वह पाषाण देवी के समीप पहुँची उसने नैनीझील में छलांग लगा दी।

लाईफ जैकेट पहने होने की वजह से उसे झील में डूबने से बचा लिया गया। नाव चालक की माने तो महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी कार , 3 की मौत, 5 घायल
error: Content is protected !!