ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधिक माप विज्ञान विभाग की सहायक नियंत्रक को सतर्कता विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार 

ऊधम सिंह नगर। किच्छा में विधिक माप विज्ञान विभाग की सहायक नियंत्रक शांति भंडारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

सतर्कता विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए उन्हें किच्छा स्थित कार्यालय से धर दबोचा।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वजन तोलने वाले कांटे-बाट बेचने और मरम्मत का कार्य करता है, जिसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शांति भंडारी ने लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी।

निदेशक सतर्कता ने इस साहसिक कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और टोल-फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कर अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भवाली में नगर पालिका के नजूल भूमि आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जुलूस निकालकर किया पुतला दहन

You missed

error: Content is protected !!