ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक छह आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इनमें तीन आरोपी उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से हैं, जिससे इस बड़े फर्जीवाड़े के तार राज्य से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि उत्तराखंड के ये आरोपी दूसरों की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाते थे और उन फर्मों के बैंक खातों के जरिए अवैध रूप से धनराशि निकालकर ठिकाने लगाते थे।

इस मामले में पिछले साल गंज कोतवाली, शहर कोतवाली और अजीमनगर थानों में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। अजीमनगर थाने में 25 अगस्त 2025 को राज्य कर विभाग, मुरादाबाद के उपायुक्त कार्यालय (विशेष अनुसंधान शाखा) में तैनात प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एफआईआर में गंज कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर निवासी रईस उद्दीन और बहरानुद्दीन को नामजद किया गया। आरोप है कि रईस उद्दीन ने 14 सितंबर 2023 को “ग्रीन ट्रेडर्स” नाम से वुड टिम्बर सप्लाई के लिए जीएसटी नंबर लिया और बहरानुद्दीन को अधिकृत प्रतिनिधि बनाया।

जांच के अनुसार, फर्म ने बिना वास्तविक लेन-देन के फर्जी टैक्स इनवॉइस के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल किया और करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया। जनवरी 2025 में फर्म को बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों ने एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
error: Content is protected !!