ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

छह युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक के पेट पर सात बार चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से किया घायल, अधमरा कर छोड़ हुए फरार 

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में छह युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक के पेट पर सात बार चाकुओं से वार कर दिया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 विजय लक्ष्मी इन्क्लेव फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रजत गुप्ता 26 मार्च की रात नौ बजे अपनी मौसी के घर ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप जा रहा था।

ठाकुरनगर में हरदेव मेडिकल के पास भाई को लक्खा, उसके भाई कुनाल उर्फ भाउ, अनमोल, सरपंच निवासी वार्ड नंबर 10 राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप और दो अन्य लोगों ने घेर लिया।

आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर भाई पर चाकू से जान लेवा हमला कर किया है। आरोपियों ने सात बार उसके भाई को चाकू मारा था। इससे भाई की सांस की नली और पेट की आंतें कट गई।

इस दौरान आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाया भी था। कन्हैया गुप्ता, यश गुप्ता, कपिल, मनोज गुप्ता उसके भाई को बचाकर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

शहर के चार निजी अस्पतालों ने उसके भाई का इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उसके भाई को राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में फर्जी क्रिकेट लीग का खुलासा, EVCL टूर्नामेंट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप,पूर्व विधायक सहित नामचीन पीड़ितों में शामिल

You missed

error: Content is protected !!