नशे की लत पूरी करने हेतु चुराया था वाहन, हल्द्वानी पुलिस ने चोरी गयी स्कूटी सहित 01 युवक को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। मयंक गुप्ता पुत्र अरविंद कुमार निवासी कारखाना बाजार महिला अस्पताल के सामने थाना हल्द्वानी ने थाने आकर तहरीर दी कि दिनांक 05.06.24 को हैप्पी होम होटल के पास से उसकी स्कूटी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
उक्त सम्बन्ध में दिनॉक- 11.06.24 को मु0अ0सं0- 231/24 धारा-379 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 दिनेश चंद्र जोशी द्वारा की जा रही थी। मंगलपड़ाव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीनपानी बायपास की तरफ से आ रही स्कूटी को रोककर चैक किया तो स्कूटी का नंबर जो कि UK04K6478 चोरी की गयी है।
पूछताछ पर अपना नाम जुबेर पुत्र मोबिन उम्र-29 वर्ष निवासी- नूरी मस्जिद के पार नाले पर इन्द्रानगर बनभूलपुरा बताया।
बताया कि स्मैक और नशीले इंजेक्शन का नशा करता हूॅ नशे की पूर्ति के लिए रूपये न होने के कारण चोरी करने लगा। दिनांक 05.06.24 को होटल हैप्पी होम के पास से उक्त स्कूटी चुराई थी। अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा एवम थाना हल्द्वानी में कुल 18 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है।

