ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

सिडकुल स्थित कंपनी की बस के नीचे सड़क पर सो रहा युवक टायरों की चपेट में आने से मौत 

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में सिडकुल स्थित कंपनी की बस के नीचे सड़क पर सो रहा युवक टायरों की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया कि पांडे गार्डन मंगलपड़ाव निवासी सूरज जोशी (24) पुत्र रघुवीर दो भाइयों में बड़ा था। काफी समय से वह बेरोजगार था।

गलत संगत में पड़ने के कारण वह नशा करने लगा था और रात को घर जाने के बजाय वह कई बार सड़क किनारे ही सो जाता था। मंगलवार की रात सूरज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सिडकुल की एक कंपनी की बस के पीछे सो गया।
बुधवार सुबह चालक ने बस को पीछे किया तो टायर युवक के ऊपर चढ़ गया। टायर से गला कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने युवक की हत्या की अफवाह उड़ाई जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया।

उधर कोतवाल उमेश मलिक ने कहा कि सीसीटीवी की मदद से बस का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नशे में धुत कार चालक का कालाढूंगी रोड पर तांडव, कई लोगों को मारी टक्कर; महिला गंभीर घायल

You missed

error: Content is protected !!