ब्रेकिंग न्यूज़

मेष

आज किसी की भी बात पर भरोसा करने के बजाय उसकी सत्यता पहले परख लें। धर्म-कर्म में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। शरीर में संक्रमण और खुजली की शिकायत हो सकती है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

वृष

आज का दिन आनंददायी रहने वाला है। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापारिक लेन-देन से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।

मिथुन

आज जीवनसाथी की वजह से किसी समस्या से पार पा सकेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। चित्त शांत और गंभीरता युक्त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। नया घर लेने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

कर्क

आज प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताएंगे। अपनी योग्यता का भरपूर सार्थक उपयोग कर पाएंगे। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। सुबह आप किसी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपके आत्मविश्वास में शानदार वृद्धि होगी।

सिंह

आज खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण समस्या बढ़ेगी। परिस्थितियों का गलत आकलन कर सकते हैं। व्यापार की समस्याओं में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बहसबाजी से आपके काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या

आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। आपका आत्मबल और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

तुला

आज जीवनशैली व्यवस्थित रखें। घर पर परिजनों के साथ उत्तम समय बिताएंगे। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। पाचन में खराबी होने की संभावना है। व्यर्थ की समस्याओं से मन व्यथित हो सकता है। माता-पिता की दवाइयों पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक

आज समाज में आपकी सराहना होगी। घर का माहौल सुखदायक रहेगा। कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से बेहद शुभ है। अपने काम करने के तरीके को बदलने का विचार बनाएंगे।

धनु

आज शांत होकर के अपने काम में ध्यान दें। संभव हो तो महत्वपूर्ण कार्यों को दो दिनों के लिए टाल दें। संयम और सहनशीलता का परिचय देते हुये कार्य करें। कारोबार में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

मकर

आज प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क प्रगाढ़ होंगे। परिवार में आप लोगों के बीच सेतु की तरह काम करेंगे। दोस्तों व रिश्तेदारों से प्रोत्साहन और अपेक्षित मदद मिलेगी। अपने आलोचकों की बात को गंभीरता से न लें।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव का विचार बना सकते हैं। पिता की सलाह से आपको लाभ होगा। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने विचारों से कई लोगों को प्रभावित करेंगे।

मीन

आज व्यर्थ विवादों को टालने का प्रयास करें। काम के बजाय योजनाओं में ज्यादा रुचि रहेगी। नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। ललित कलाओं और मनोरंजन में काफी रुचि लेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणेश चतुर्थी समारोह का गणपति विसर्जन के साथ समापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.