ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में रजा क्लब में जय श्री राम सेवा दल की युवा वाहिनी के द्वारा बैठक की गई आयोजित

17 अप्रैल रामनवमी के शुभ अवसर पर महा रैली का किया जाएगा आयोजन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। रज़ा क्लब में ‘जय श्री राम सेवा दल’ की ‘युवा वाहिनी’ ने एक बैठक का आयोजन कर 17 अप्रैल को होने वाली रैली की सफलता पर चर्चा की।नैनीताल : जय श्री राम सेवा दल की युवा वाहिनी के द्वारा बैठक की गई आयोजित

राम नवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए रूट प्लान, रिफ्रेशमेंट, ध्वज मुहय्या, आतिशबाजी, हनुमानगढ़ में पूजा अर्चना और भगवा ध्वज तले भण्डारे के आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान ‘जय श्री राम सेवा दल’, विश्व हिंदू परिषद और हनुमान भक्तों ने इस युवा टीम को तैयारी के लिए जरूरी सुझाव दिए और प्रशासन और पुलिस द्वारा दिये नियमों का पालन करते हुए रैली को भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया।

वरिष्ठ सदस्यों ने युवाओं को चुनाव के दौरान आयोजित शोभा यात्रा में निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए नियमविरुद्ध कोई भी काम नहीं करने की सलाह दी।

     इस दौरान सेवा दल के अध्यक्ष मंनोज कुमार, बजरंग दल के विक्की वर्मा, अधिवक्ता नितिन कार्की, राहुल, विनोद, सुनील, किशोर, दिव्यांशु, शैलेन्द्र, अमित, हरीश, सन्नी, हिमांशु, अभिषेक, वासु, हर्ष, आलोक, सनी, दीपक, ऋतुल व अन्य युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.