ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में UGC Roll Back की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का जन सम्मेलन, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगीमां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का आधार कदली, प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का प्रतीक – डां ललित तिवारीहल्द्वानी : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में नाईसेला विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मारी बाजीउत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 9000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को करीब 24 घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। तीर्थ यात्री 24 घंटे से बड़कोट और जानकी चट्टी के बीच फंसे रहे।

पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने खुद मौके पर जाकर किसी तरह से जाम को खुलवा दिया है।

पुलिस ने रविवार को यमुनोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों से यात्रा को स्थगित रखने की अपील की है। कहा है तीर्थ यात्री जहां हैं वहीं रुक जाइए। तीर्थ यात्रियों से हरिद्वार ऋषिकेश, विकासनगर, डामटा बड़कोट और उत्तरकाशी में ही रुकने के लिए कहा गया है।

तीर्थ यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर ही रोका जा रहा है। जिसे यमुनोत्री धाम में जाम की समस्या न उत्पन्न हो।

पुलिस ने रात भर ड्यूटी कर जाम किया क्लियर

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि गत शनिवार को जो जाम की स्थिति बनी थी, पुलिस ने रात भर ड्यूटी कर जाम को क्लियर कर दिया है, अभी ट्रैफिक सामान्य है। यातायात अभी व्यवस्थित ढंग से चल रहा है।

धाम में बिल्कुल भी कैपेसिटी नहीं

आज रविवार को 9000 की संख्या में तीर्थ यात्री जानकी चट्टी यमुनोत्री पहुंच चुके हैं। इसलिए उनकी तीर्थ यात्रियों से हाथ जोड़कर विनती है कि जो तीर्थ यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी या अन्य किसी पड़ाव पर हैं।

वह तीर्थ यात्री आज अपनी यमुनोत्री की तीर्थ यात्रा को स्थगित रखें। यमुनोत्री धाम में बिल्कुल भी कैपेसिटी नहीं है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.