ब्रेकिंग न्यूज़

नवनियुक्त ग्राम प्रधान मदन परगाॅई और दृष्टि आई हॉस्पिटल  हल्द्वानी के सहयोग से गांव में लगा आंखों का कैंप

भीमताल‌ ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा टांडा में दृष्टि आई हॉस्पिटल हल्द्वानी के सहयोग और ग्राम प्रधान मदन परगाॅई के प्रयासों से टांडा गांव में आंखों का कैंप लगाया ।

जिसमें की निशुल्क आंखों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच के साथ-साथ कैंप में आए मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई ।

 ग्राम प्रधान मदन परगांई में बताया कि कैंप में 62 लोगों की आंखों की जांच हुई ।

जिसमें टांडा, सुरंग व सुई गांव के लोगों को इस कैंप का लाभ मिला और मदन परगाॅई ने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत थी।

उनको हल्द्वानी ले जाकर आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत उपचार मुक्त में कराया जाएगा ।

इस कैंप के लिए क्षेत्रवासियों ने ग्राम प्रधान मदन परगाॅई व दृष्टि आई हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया ।

इस दौरान दृष्टि आई हॉस्पिटल से डाक्टर विशाल श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद, प्रभात बिष्ट, सोनू गंगवार 

ग्रामीण योगेश परगाॅई, कमल बोहरा, बच्ची सिंह बोहरा, ललित, तुलसी, चन्दू बोहरा आदि लोगों ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026
error: Content is protected !!