ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। 1 एवं 2 अप्रैल को वाराणसी में श्री धर्मसंघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड में महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया जी जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय कवि महाकुंभ का आयोजन किया गया ।वाराणसी में सम्मानित हुए ओखलकाण्डा के युवा कवि संजय परगाँई

जिसमें देश के कई जाने माने राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय ,युवा एवं नवोदित कवियों ने काव्यपाठ किया और समां बांधा‌। इस कवि सम्मेलन में ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी साहित्यकार कवि संजय परगाँई ने भी काव्यपाठ किया और कहा कि – 

       ❝ कलम के संग अपनों की दुआ का साथ काफी है ,

        मिला है नाम माँ का शीश पर बस हाथ काफी है । ❞

प्रसिद्ध कवि कमल आग्नेय, कवि राणा मुनि प्रताप सिंह एवं महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया फैंस क्लब के पदाधिकारियों ने कवि संजय को ससम्मान गमझा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संजय की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभचिंतकों व पथप्रदर्शकों द्वारा कई बधाई व शुभाशीष प्राप्त हुए हैं। 

महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया फैंस क्लब के द्वारा आयोजित इस कवि महाकुंभ में देश के कई राज्यों से आए करीब 250 से ज्यादा राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय, युवा एवं नवोदित कवियों ने प्रतिभाग किया।

सानिध्य श्री राजकुमारदास जी महाराज ( श्री अधिकारी जी श्री रामवल्लभाकुंज अयोध्या ) का रहा।

जिस महाकुंभ में कवि राणा मुनि प्रताप जी के संयोजन संचालन में कमल आग्नेय जी , लव कुमार लव , रूद्र प्रताप जी आदि एवं जाने माने कवि डा. अनिल चौबे , कवयित्री अंशु छोंकर , गणेश शर्मा विद्यार्थी , षटवदन शंखधार , दिल्ली से अभिषेक मिश्रा , कपिल मिश्रा , काशी मिश्रा , तरुण तरंग , उत्तराखंड से कवि योगेश बहुगुणा , ललित मोहन जोशी एवं देशभर के करीब 250 कवि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.