महाशिवरात्रि पर भीमताल विधानसभा के पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम कौडार में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व पर हर ओर “बम-बम भोले” के जयकारे गूंज रहे हैं।

इसी कड़ी में उत्तराखंड के भीमताल में भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर छोटा कैलाश, व पशुपतिनाथ  मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा है।भीमताल : महाशिवरात्रि पर श्री पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें

ओखलकांडा ब्लाक के पशुपतिनाथ  मंदिर में इस बार भी शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। 

सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से आए भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

मंदिर परिसर में शिव भजनों की गूंज और घंटियों की आवाज से माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

लोग गंगाजल, दूध, शहद और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। 

भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर साल हम महाशिवरात्रि पर यहां आते हैं।

भोले बेलनाथ का आशीर्वाद लेने से मन को शांति मिलती है और हर मनोकामना पूरी होती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध; भीमताल और भवाली में पार्किंग के बाद शटल सेवा से पहुंचेंगे श्रद्धालु

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.