ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

हरेले की खुशियों के बीच बोकटा गांव में एक साथ 6 मौतों से पसरा मातम 

पिथौरागढ़। मुवानी में मंगलवार को हुए अमंगल के बाद बुधवार को जब हादसे के मृतकों के शव घरों में पहुंचे तो घरों में चीत्कार मच गई।

दो सगी बहनों और एक महिला सहित गांव के छह लोगों की चिताएं रामगंगा नदी के किनारे केदारेश्वर घाट पर एक साथ जलीं।

सात वर्ष की मासूम सिमरन के शव को दफनाया गया जबकि गांव की विवाहित बेटी का शव उसके ससुराल चंडाक भेजा गया। हरेले की खुशियों के बीच बोकटा गांव में एक साथ इतनी मौतों से मातम पसरा हुआ है।

अपनों को खोने वाले परिजनों की चीत्कार पूरे दिन सुनाई देती रही। सातशिलिंग-थल सड़क पर मुवानी से एक किलोमीटर दूर मंगलवार को चालक सहित 14 यात्रियों से भरी मैक्स भंडारीगांव पुल के पास खाई में गिर गई।

हादसे में बोकटा गांव के आठ ग्रामीणों की मौत हो गई। पीएचसी में ही शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बुधवार को मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बोकटा के ग्रामीणों के चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ झलक रहा था।

इनमें गांव की दो सगी बहनें, तीन अन्य महिलाएं और तीन पुरुष यात्री शामिल थे।

देर रात मुवानी मुवानी में हुए मैक्स हादसे के छह मृतकों की चिताएं बुधवार को केदारेश्वर घाट पर एक साथ जलीं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो आत्महत्याओं से सनसनी : प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.