एसएसपी डॉ मंजुनाथ टी०सी० के निर्देश पर आगामी VVIP भ्रमण के दृष्टिगत जनपद में जारी रेड अलर्ट के चलते पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान जारी

 273 होटल ढाबों को किया चेक, 234 लोगों के सत्यापन, 120 लोगों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही

165 वाहनों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही

  नैनीताल में आगामी दिनों में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर डॉ मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाए जाने, होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई की टीमों को ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।     

      सभी टीमों द्वारा बीते दिवस अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगभग 273 होटल/ढाबे चेक किए गए, 234 लोगो का सत्यापन किया गया है।

अनियमितता पाये जाने पर 120 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 165 वाहनों की चेकिंग कर 82,500 रु का जुर्माना भी किया गया।

जनपद पुलिस की बी.डी.एस., स्वान दल द्वारा भी लगातार सभी सार्वजनिक स्थानों/बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है। 

नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सभी स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी अराजक/संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979/112 पर देने का कष्ट करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.