ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में UGC Roll Back की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का जन सम्मेलन, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगीमां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का आधार कदली, प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का प्रतीक – डां ललित तिवारीहल्द्वानी : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में नाईसेला विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मारी बाजीउत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण

नैनीताल। “ऑपरेशन स्माइल” पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 01.05.2024 से दिनांक 30.06.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल  प्रकाश चंद्र, के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने थाना मुखानी में दर्ज गुमशुदगी दिनांक सूचना-29/04/24 से संबंधित गुमशुदा 19 वर्षीय महिला निवासी तल्ला हिम्मतपुर मुखानी जनपद नैनीताल को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा (थाना बनबसा जनपद चंपावत से लगे सीमा क्षेत्र) से सकुशल बरामद किया गया है।
गुमशुदा को उसकी स्वेच्छा अनुसार उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा जनपद नैनीताल पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया गया तथा ऑपरेशन अभियान की सराहना की गई।

पुलिस टीम में
1 उ0 नि0 मंजू ज्याला
2-का0 मनोज यादव
3-HC गीता कोठारी
4 का0 महेंद्र भोज
5-म0 का0 दीपा सिंह

यह भी पढ़ें :  शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.