ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में शोध छात्रा जयश्री की शोध मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

जयश्री ने अपना शोधकार्य डॉ. राघव कुमार झा, प्रभारी संस्कृत विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के निर्देशन में पूर्ण किया।

इस अवसर पर बाह्य विषय विशेषज्ञ प्रो. गिरीश चन्द्र पन्त, पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा मौखिकी परीक्षा संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में विभाग के सभी प्राध्यापक, कार्मिक वर्ग, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में यह शैक्षणिक एवं सारस्वत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चोरी कांड में रुद्रपुर के चार आबकारी कर्मचारी गिरफ्तार, बरामद जेवरात-नकदी खुर्द-बुर्द करने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.