ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर में जेबकतरी हसीना महिला रूप बदल कर रुपए चोरी करते हुए सीसी टीवी फुटेज में कैद हुई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  माँ नयना देवी मंदिर में एक महिला रूप बदल बदलकर पुलिस को दे रही है चुनौती। जेबकतरी हसीना इस माह लगातार तीसरी बार भीड़ में घुसकर रुपये पार करने में सफल हो गई है।

पुलिस के पास मामला जाने के बावजूद अब तक खुलेआम घूम रही है  महिला।
नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध माँ नयना देवी मंदिर में आज 11:30 बजे एक महिला ने कार्यालय में आकर पर्स से रुपये निकाले जाने की शिकायत की। सी.सी.टी.वी.फुटेज निकालने पर पहले दो बार चोरी की आरोपी कैमरे में कैद महिला एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे गई।

बताया गया कि ये महिला पहले भी शानदार कपड़े पहनकर शनिवार 1 जून की दोपहर में पर्यटकों के रुपये उड़ाने में दिखी थी। इसके बाद मंदिर में रविवार 9 जून को सवेरे मुम्बई से आए पर्यटकों के रुपये उड़ाने में भी इसी महिला की तस्वीर सामने आई थी।

दावा किया गया कि इन सभी घटनाओं की शिकायत मय वीडियो फ़ोटो के पुलिस तक पहुंचाई जा चुकी है। आज मंदिर में भीड़भाड़ के दौरान इस महिला ने एक अन्य लड़की के साथ पहुंचकर घटना को अंजाम दे दिया।

वीडियो में महिला कई बार वेश बदलकर मंदिर के अंदर और गेट के अंदर बाहर आते जाते दिखी।

शातिर महिला भीड़ में घुसकर अपने शिकार की तलाश करती दिखी। आखिरकार एक लापरवाह महिला के पर्स से दस हजार रुपये निकालकर चलते बनी।

मंदिर प्रबंधन के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला को मल्लीताल कोतवाली जाने की सलाह दी गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.