ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। अमृतपुर-बानना मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानीबाग-अमृतपुर मार्ग में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छोटा कैलाश जा रहा पिकप वाहन गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी।

वाहन के खाई में गिरने से 50 वर्षीय बिशन दत्त पांडे निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक धीरज घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया।

वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.