बनभूलपुरा के गौजाजली से चोरी छोटे हाथी के साथ 3 शातिर चोर 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

हल्द्वानी। शौकत खां पुत्र हैदर खां निवासी कब्रिस्तान गेट गांधीनगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल ने थाना बनभूलपुरा में आकर तहरीर दी गई कि उनके महिन्द्रा सुपरो मैक्सी छोटा ट्रक मॉडल 2021 रजिस्ट्रेशन न0 UK04CB 8264 को गौजाजाली रजा मस्जिद के पास खाली प्लाट की रात्रि में अज्ञात द्वारा चोरी की गई।

जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा पर FIR NO-252/2025 U/S 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद में अपराधिक घटनाओं ने अंकुश लगाने तथा घटनाओं का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में  मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर मामूर कर बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई उपरोक्त चोरी की घटना में संलिप्त 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए छोटा हाथी को बरामद किया गया।

▫️निहाल पुत्र अब्दुल जलील निवासी मौहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न0 31 बनभूलपुरा ग्राम दौहरा टाण्डा थाना भोजीपुरा जिला बरेली उ० प्र०।

▫️तसलीम कुरैशी पुत्र लल्लू कुरैशी निवासी इन्द्रानगर एक मीनार मस्जिद के सामने गली मे वार्ड न0 31 धारा बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

▫️फरजन्द पुत्र इन्तजार खाँ निवासी इन्द्रानगर कांटे पर (बरसाती) वार्ड न0 33 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष को चोरी के वाहन छोटा हाथी संख्या UK04-CB-8264 के गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: स्वराज आश्रम में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती, विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.