ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया ट्वीट पर की गई शिकायत का नैनीताल पुलिस ने लिया संज्ञान

मानक से अधिक सवारी ले जा रहे स्कूटी चालक का किया चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 198 चालकों के विरुद्ध जनपद पुलिस ने की कार्यवाही, 15 DL निरस्तीकरण

सोशल मीडिया पर की गई शिकायत एक स्कूटी चालक द्वारा मानक से अधिक सवारी बैठा कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने संबंधित वीडियो भेजी गई थी। 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की गई शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

मामले में प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा द्वारा वाहन चालक का पता लगाकर चालक पंकज निवासी- पदमपुरी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया है। भविष्य में इस तरह का कृत्य ना करने हेतु जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 198 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, 5 वाहन सीज गए तथा 18 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 18 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.