ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पुलिस ने पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक को कोर्ट से 4 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी।

पुलिस यह रिमांड पूरी होने के बाद दोबारा अब्दुल मलिक को रिमांड पर लेगी।

अब्दुल मलिक बनभूलपुरा उपद्रव का मास्टरमाइंड है। उसके खिलाफ यूएपीए सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने शनिवार को अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

सोमवार को पुलिस कोर्ट पहुंची। पुलिस ने अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए कोर्ट से अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस को चार दिन की रिमांड दी।

अब पुलिस अब्दुल मलिक को नैनीताल जेल से लाएगी और उससे पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब्दुल मलिक को उसके दिल्ली और अन्य ठिकाने भी पूछताछ के लिए साथ ले जा सकती है। 

उपद्रव से पहले और उपद्रव के बाद अब्दुल मलिक कहां-कहां गया था, इसकी जानकारी भी पुलिस लेगी। अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद और साफिया के बारे में भी पूछताछ कर सकती है।

झूठा शपथ पत्र देने के मामले में सवालों की फेहरिस्त पुलिस के पास हैं। इन चार दिनों में अगर पूछताछ अधूरी रही तो पुलिस दोबारा अब्दुल मलिक की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.