महिलाओं के प्रति बढ़ती आपराधिका वारदातों के खिलाफ पुलिस ने किया जागरूक

रिपोर्ट – नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। शहर में लगातार महिलाओं के प्रति बढ़ रही आपराधिक वारदातों के मद्देनजर अब पुलिस जन जागरूकता अभियान चला रही है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने विद्यालय की छात्राओं को साहस जगाने और उन्हें किसी भी परिस्थिति से निपटने और पुलिस की मदद लिए जाने को लेकर जागरूक किया।

उन्होंने 112 नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और गौर शक्ति एप के बारे में जानकारी दी साथ ही हिम्मत और सूझबूझ से गलत के खिलाफ आवाज उठाने और आगे आने की बात कही। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने मोहा मन, मुख्यमंत्री धामी ने की सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.