ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

राजकीय महाविद्यालय पतलोट में निर्विरोध निर्वाचन  

नैनीताल/भीमताल। राजकीय महाविद्यालय पतलोट में छात्र संघ का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुआ। छात्र संघ के सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी के ही मैदान में होने के चलते बिना चुनाव के ही छात्रसंघ का गठन हुआ।

छात्र संघ अध्यक्ष ललित सिंह, उपाध्यक्ष हिमांशी पनेरू, सचिव पूजा पनेरू, संयुक्त सचिव महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमा बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि इंदू मटियाली और सांस्कृतिक सचिव के पद पर उमा भट्ट निर्वाचित हुए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस यादव ने निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में भी छात्र संघ का निर्विरोध गठन

राजकीय महाविद्यालय दोषापानी  में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अजरा परवीन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष में अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष विनीता आर्या, संयुक्त सचिव ममता आर्या, और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रजनी बिष्ट को प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई इस मौके पर छात्रसंघ प्रभारी डॉक्टर दीपा वर्मा सहित सभी प्राध्यापक डॉ. भुवन तिवारी डॉ. अनीता नेगी डॉ. अनीता बिष्ट डॉ. दिनेश पांडे डॉ. अजय गुरुरानी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में पुजारी के घर भीषण आग, सामान व जरूरी दस्तावेज जलकर राख; हरीश पनेरु ने की मुआवजे की मांग

You missed

error: Content is protected !!