ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

राज्य स्थापना दिवस पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी विधायक कैड़ा को किया सम्मानित

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण मै अपनी अहम भूमिका निभाने वाले फतेगढ़ (फरुखाबाद )जेल, हल्द्वानी जेल, नैनीताल जेल मै महीनो बंद रहे जिन्होंने ने राज्य के निर्माण के लिए सड़क से लेकर ससद तक उत्तराखंड राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी।

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को सिचाई विभाग के गेस्ट हॉउस हल्द्वानी मै युवाओ व जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।

विधायक कैड़ा ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को याद कर नमन किया। 

विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मै हमारी सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मूल उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व मै निश्चित तौर से उत्तराखंड ज़ब 2025 मै अपने 25 वे साल मै प्रवेश करेगा वह दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र चनोतिया, प्रधान डीकर मेवाड़ी, bdc पंकज सिंह बोरा, पूरन भट्ट, प्रधान चिराग बोरा, निखिल महतोलिया, प्रधान सुन्दर लंमगड़िया,राजू पलडीया, भास्कर शर्मा, ईश्वर मटियाली,धीरू, तेज सिंह गौनिया,मनोज मेवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, युगल सम्मल, राम सिंह मछखोलिया, पान सिंह बिष्ट सहित आदि लोग मौजूद रहे!

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!