इंस्टाग्राम पर प्रेम परवान चढ़ा तो एक युवती घर छोड़कर प्रेमी तक पहुंचने को आतुर हो गई। पुलिस ने उसे रास्ते से पकड़ लिया। लेकिन युवती ने हार नहीं मानी। वन स्टाप सेंटर में प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई।

प्रेमी की उम्र अभी विवाह के लिए 1 दिन शेष है। वन स्टाप सेंटर ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की अनुमति दे दी है।

कांडा तहसील के भट्यूड़ा, मंतोली गांव की कविता भट्ट 19 मई को कालेज गई थी। वह बीए की छात्रा है। कालेज से वह घर वापस नहीं लौटी। पिता आनंद बल्लभ भट्ट ने गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने हल्द्वानी जाते समय काफलीगैर से केमू बस से युवती को बरामद कर लिया। उसकी कांउसिलिंग शुरू हुई।

युवती ने बताया कि वह नैनीताल जिले के चौसला, फतेहपुर, हल्द्वानी निवासी रोहित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह से प्रेम करती है। वह विवाह करना चाहती है। वन स्टाप सेंटर में रोहित उपस्थित हुआ। वह भी प्रेमिका से विवाह के लिए राजी हो गया। दोनों का परिवार उपस्थित हुआ।

युवती 18 वर्ष पूरे कर चुकी है। जबकि रोहित 21 वर्ष का नहीं है। अभी विवाह योग्य होने को 21 दिन शेष हैं। समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने। दोनों का लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण कराया गया। लड़के को 12 जून 21 वर्ष हो जाएंगे। उसके बाद वह विवाह कर सकते हैं।

वन स्टाप सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान प्रेमिका ने कहा कि वह अपनी मर्जी से रोहित के घर जा रही है। किसी का कोई दबाव नहीं है। आज के बाद उसका अपने घर तथा पिता से कोई संबंध नहीं है। वह अपना जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है।

 पूरे होने के बाद विवाह करेगा। तब तक लिव इन रिलेशनशिप में दोनों रहेंगे। आज के बाद हमारे साथ किसी भी प्रकार की घटना के लिए हम जिम्मेदार होंगे।

दो दिन तक काउंसिलिंग की। बावजूद युवती ने पिता के साथ घर जाने से साफ मना कर दिया। वह रोहित से विवाह करने पर अड़ी रही। दोनों का यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण किया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश; कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.