ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, नैनीताल पहुंचीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियां अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में नैनीताल जनपद को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1000 कंट्रोल यूनिट (CU) और 700 वीवीपैट (VVPAT) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। सभी मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से सुरक्षित रूप से हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस तक पहुंचाया गया।

मशीनों के वेयरहाउस पहुंचने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मशीनों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पूरा किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा और सत्यापन की प्रत्येक प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और विश्वसनीय ढंग से संपन्न कराए जा सकें।

प्रशासन ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की निगरानी की जा रही है और मशीनों की सुरक्षा के लिए वेयरहाउस में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

You missed

error: Content is protected !!