ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

घर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा, संचालिका समेत तीन आरोपियों गिरफ्तार

कार और घर की किस्त नहीं दे पाई तो घर में ही चलाने लगी देह व्यापार का धंधा

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट  की टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक घर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया ।संचालिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

शनिवार को एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याला ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एएचटीयू प्रभारी बसन्ती आर्या को सूचना मिली कि थाना ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा में एक महिला अपने

संचालिका ने कार और घर की किस्त देने का हवाला दिया एटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट  की कुमाऊं प्रभारी इंस्पेक्टर बसन्ती आर्या ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने कार और नया घर बैंक से लोन पर लिया है। इसकी किस्त वह जमा नहीं कर पा रही है। इसलिए उसने अपने घर में महिलाओं से देह व्यापार कराना शुरू किया।

वह पीड़ित महिलाओं को कुछ ही रुपये देती थी, बाकी रुपयों से दाहन और घर की किस्त चुका रही थी। वहीं आरोपी संजय और गोवर्धन गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे अनैतिक काम करवाते थे।

घर में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही है। इस पर एएचटीयू टीम ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ आरोपी महिला के घर छापेमारी की।

मौके पर महिला संचालिका सहित दो युवक और तीन महिलाएं अनैतिक कार्य करते मिले। टीम को मौके से काफी आपत्तिजनक सामग्री और 3500 की नगदी मिली।

इस पर टीम ने आरोपी सेक्स रैकेट संचालिका सहित ग्राम फुलसुंगी निवासी संजय कुमार और ट्रांजिट कैंप निवासी गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, सीएम धामी बोले—नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को मिलेगा नया विस्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.