रानीखेत। स्व० जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में हस्तनिर्मित उत्पादों से महिला सशक्तिकरण पर एक सूक्ष्म प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा पिरूल से बनाये गए हस्तनिर्मित गृह सजावटी उत्पाद- गुलदस्ता, रोटी बॉक्स, वॉल हैंगिंग, टी- कोस्टर्स, टोकरी इत्यादि तथा स्थानीय भोज्य पदार्थ- मडुए के लड्डू, मटरी, स्नैक्स इत्यादि का प्रदर्शन किया गया।रानीखेत : स्व० जय दत्त वैला महाविद्यालय रानीखेत में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सूक्ष्म प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

प्रदर्शनी का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पाण्डे द्वारा किया गया। प्रो० पाण्डे ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता से अवगत कराया तथा छात्राओं के समूह के कार्य की प्रशंसा की. इस प्रदर्शनी में बी० ए० चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने स्वयं द्वारा निर्मित उन्नति देवभूमि महिला स्वयं सहायता समूह से अवगत करवाया।रानीखेत : स्व० जय दत्त वैला महाविद्यालय रानीखेत में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सूक्ष्म प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

जिसमें इनके द्वारा मुख्य रूप से पिरुल और स्थानीय भोज्य पदार्थ बनाये जाएंगे। महाविद्यालय प्राचार्य तथा प्राध्यापक वर्ग ने उद्यमिता की दिशा में छात्राओं के प्रयास की सराहना की ।

कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी पूजा द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में प्राध्यापक वर्ग, स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक; पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर सीजन की चौथी बर्फबारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.