ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे ने की रानीखेत मे प्रेस कांफ्रेंसगिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धिया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे आज रानीखेत पहुचे। उन्होंने स्थानीय राजदीप होटल मे पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे ने चुनाव के संबंध मे बताया कि हमनें जो काम किए हैं, उन्ही के आधार पर हम दुबारा चुनाव में आएं हैं।

इस बार भी हम बहुत मजबूती के साथ चुनाव लडेंगे। पिछले 10 वर्षों में हमने सुशासन करके दिखाया है। मोदी जी कहते हैं की उनकी सरकार गरीबों की सरकार है।

अंतिम छोर पर बैठे हर उस व्यक्ति की सरकार है जो जरूरतमंद है। सरकार की शुरुआत से लेकर आज तक हमारी सरकार से जुड़े सभी लोग माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता निरंतर मेहनत करते रहे हैं।

संकल्प पत्र के माध्यम से हमने जो भी संकल्प लिए थे। आपके सुझावों पर हम उन सभी को केंद्र के सामने रखा। आगे बढ़ने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहे है।

चूल्हा गैस के माध्यम से हमने बहुत से घरों में गैस का सिलेंडर दिया और उस गैस से कितने लोगों को फायदा हुआ ये आप सभी लोग जानते हैं।

किसान सम्मान निधि के तौर पे 6000 रुपए गरीब किसान तक पहुंचाए। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में गरीबों के इलाज में कोई परेशानी न हो, इसी संकल्प के साथ हमने काम किया है।

सोलर योजना के माध्यम से हमारे घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगे और बिजली का बिल कम आए। हमारे युवा मुख्यमंत्री ने दूसरी बार शपथ लेते हुए कहा था कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को संरक्षित करने के लिए हम समान नागरिक संहिता को साकार करेंगे और यह सपना भी हमने साकार किया।

कुछ समय पहले हमारे यहां प्रधान मंत्री मोदी जी जागेश्वर धाम, गूंजी और आदि कैलाश गए। हमारे जागेश्वर धाम का पर्यटन इस साल जो बढ़ा है, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।

हमने जो भी कार्य किए है, उन्ही के आधार पर हम 19 तारीख को फिर से आप सभी के बीच आ रहे हैं। इस चुनाव के पर्व पर हमें वोट दीजिए, और प्रधान मंत्री मोदी जी के का दोनो हाथो को मजबूत कीजिए।

प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे ने सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के बारे मे बताया कि वे बहुत ही मृदु भाषी है।

मैने आज तक इतना सौम्य व्यक्ति नहीं देखा। जो किसी की बात सुनकर कोई प्रतिक्रिया नहीं करते, और अपने ही काम में लगे रहते हैं।

इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें फिर से चुनाव में टिकट दिया है और मैं आपको गारंटी देता हूं की आप सभी के आशीर्वाद से वे फिर से चुनाव जीतेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं जैसे उज्जवला, किसान सम्मान, हर घर जल नल, अटल आवास, आयुष्यान, मुफ्त राशन का लाभ के साथ साथ अल्मोड़ा-पिथरौगड़ संसदीय क्षेत्र की जनता को भी मिला रहा है।

इस क्षेत्र की अनेक विकास योजनाओं मानसखण्ड कौरिडोर जिसके अन्तर्गत यहां के अनेक ऐतिहासिक मंदिरों को पर्यटन से जोडने, क्षेत्र में अनेक राजकीय मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के साथ साथ क्षेत्र में धार्मिक पयर्टन बनाने की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कुन्दन लटवाल, मण्डल अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी अश्विनी भगत, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर, नीरज तिवारी, महामंत्री उमेश पन्त दर्शन विष्ट, दर्शन महरा, मेहरा, पावस जोशी, विनोद कुमार दास, रोहित शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, बालम नेगी, केवल तिवारी, दीपक बिनवाल, संदीप गोयल, दिनेश उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.