ब्रेकिंग न्यूज़

रानीखेत। स्व. श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा द्वारा चिलियानौला क्षेत्र में बी0 एड0 विभाग तथा एन0 सी0 सी0 के सहयोग से स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे द्वारा किया गया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से हैड़ाखान मार्ग होते हुए बिड़ला क्षेत्र से चिलियानौला मुख्य बाज़ार तक निकाली गयी जिनमें छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरुकता से संबंधित नारे लगाए।

छात्र- छात्राओं ने “लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार”, “तर्जनी पर नीला निशान, लोकतंत्र की यही पहचान”, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो ” जैसे उत्साहवर्धक नारों द्वारा स्थानीय जनमानस को जागरुक किया। साथ ही, आगामी लोक सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने तथा नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

रैली में में स्वीप सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा, 24 यू0 के0 गर्ल्स बटालियन प्रभारी डॉ0 रूपा आर्या, 79 यू0 के0 बटालियन प्रभारी डॉक्टर शंकर कुमार, डॉक्टर सुशील जैन, डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर प्रियंका जैन, डॉक्टर रेखा उनियाल, डॉक्टर अंकित मनोड़ी, डॉक्टर छत्रपति पंत, डॉक्टर सुमन फुलारा, डॉक्टर कमलेश्वर त्रिपाठी, डॉक्टर तारा चंद्र, उमा शंकर, पूरन पाण्डे, डॉक्टर निधि पाण्डे, डॉक्टर बरखा रौतेला, डॉक्टर महिराज मेहरा, डॉक्टर पारुल भारद्वाज, डॉक्टर हिमानी नेगी इत्यादि उपस्थित रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर नकुल सिंह बिष्ट ने बढ़ाया नैनीताल का गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.