ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट

जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की दी सलाह

नदी, नाले, रपटे, गधेरे से लोगों को दूर रहने की अपील

नदी और नालों के तटवर्ती एवं संवेदनशील इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

हल्द्वानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से अचानक भूस्खलन बाढ़ और जल भराव की संभावना का पूर्वानुमान जताया गया है।

लिहाजा प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। खासकर हल्द्वानी के रकसिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला, और गौला के तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश होने के अलर्ट के बाद लगातार लोगों से अपील की जा रही है।

इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग और हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग में पढ़ने वाले रपटे, गधेरे और नालों में लोगों से सावधानी पूर्वक जाने की अपील की गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी थाने चौकियो के माध्यम से भी लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने के साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों व उनके अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

किसी भी दशा में मोबाइल फोन बंद न करने को कहा गया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी और तहसीलदार निरंतर अपने क्षेत्र में बरसात से होने वाली स्थितियों के मद्देनजर फील्ड में मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन की जद में पौराणिक देवी मंदिर, सुरक्षा दीवार की मांग

You missed

error: Content is protected !!